लखनऊ, अप्रैल 10 -- मोहनलालगंज तहसील सभागार में आयोजित एक समारोह में एसडीएम पवन पटेल ने चार नगर पंचायतों के 12 मनोनीत सभासदों को पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में किसी नगर पंचायत के अध्यक्ष शामिल नहीं हुए। यह चर्चा का विषय बना रहा। नगर पंचायत मोहनलालगंज से सुन्दरलाल धीमान, राम लखन लोधी, डॉ. अरविन्द विश्वास, नगराम नगर पंचायत से सुरेन्द्र वर्मा, सुनील यादव व श्याम प्यारी, नगर पंचायत अमेठी से उमाकांत साहू, नीतू गौतम, राम प्रताप व गोसाईगंज नगर पंचायत से सलोनी यज्ञसैनी, दिनेश साहू व रमेश रावत को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.