नगर निगम हरिद्वार जांच पर फिर उठे सवाल, अधिकारियों को बचाने के आरोप
देहरादून, मई 19 -- हरिद्वार। प्रेस क्लब में मंगलवार को सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने नगर निगम हरिद्वार भूमि प्रकरण की जांच पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी रणवीर चौहान ने मिलीभगत कर भू स्वामी लेखपाल अनुज यादव, क्षेत्रीय कानूनगो रमेश चंद और तत्कालीन तहसीलदार प्रियंका रानी को बचाने का कार्य किया। संगठन ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये के भूमि खरीद प्रकरण में नियमों की अनदेखी कर भुगतान किया गया, जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्यों को छुपाया गया। रमेश जोशी ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 23 मई को राजस्व परिषद पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नगर निगम हरिद्वार जांच पर फिर उठे सवाल, अधिकारियों को बचाने के आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.