भागलपुर, मार्च 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। आगामी 15 अप्रैल को नगर निगम का स्थापना दिवस इस वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर आयुक्त ने इसको यादगार बनाने के लिए अभी से तैयारियों का खाका तैयार करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दे दिया है। स्थापना दिवस के अवसर पर शहरवासियों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर उत्कृष्ट गीत-संगीत के सत्र आयोजित किए जाएंगे।नगर निगम के स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय करीब छह माह पूर्व संपन्न हुई सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिया गया था। अब इस फैसले को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है। नगर आयुक्त ने कार्यक्रम की भव्यता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोजन हेतु टाउन हॉल को पहले से ही बुक कर लिया जाए। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.