दरभंगा, मार्च 16 -- मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि नगर निगम को इस दिशा में भी ठोस कदम उठाने की जरूरत है। यदि समय रहते आवारा पशुओं पर नियंत्रण नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इधर, गरीब परिवारों को मिलने वाले राशन को लेकर भी लोगों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन डीलरों को अनाज वितरण की जिम्मेदारी दी गई है, वे समय पर राशन उपलब्ध नहीं कराते। कई बार लोगों को तय समय पर अनाज नहीं मिलता, जिसके कारण गरीब परिवारों को हर महीने राशन की किल्लत झेलनी पड़ती है। लोगों का कहना है कि राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और निगरानी की आवश्यकता है, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर उनका हक मिल सके। शुभंकरपुर मोहल्ले के निवासी सुजित कुमार आचार्य, चिंटू झा, संजय राय, श्रवण कुमार और पंकज कुमार सहित कई लोगों ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.