देहरादून, जनवरी 13 -- देहरादून। नगर निगम के लोक निर्माण अनुभाग द्वारा जारी विकास कार्यों की सूची में संशोधन होगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर इसमें से चालीस प्रस्तावित कार्य हटाए जाएंगे। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने बताया कि चौबीस कार्य एडवांस करवाए गए थे। इन्हें टेंडर से हटाया जाएगा। इसके अलावा दो कार्य एमडीडीए और लोक निर्माण विभाग करवा चुका है। दो कार्य अन्य जगह से प्रस्तावित पाए गए। पांच कार्य जरूरी नहीं होने के बावजूद टेंडर लगाए गए। अधिकारी ने कहा कि अब भविष्य में एई और जेई की जवाबदेही तय होगी। इसके लिए नियमों में सख्ती की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.