नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की अहम बैठक आज
मधुबनी, मई 18 -- मधुबनी, निज संवाददाता। नगर निगम मधुबनी में 19 मई को सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित होगी। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती की ओर से जारी पत्र के अनुसार बैठक अपराह्न 4:30 बजे महापौर कार्यालय प्रकोष्ठ में होगी। बैठक में महापौर सह पीठासीन पदाधिकारी के साथ उप महापौर एवं समिति के सदस्य भाग लेंगे। समिति में वार्ड 30 की पार्षद सुलेखा देवी, वार्ड 40 की पार्षद विभा देवी, वार्ड 35 के पार्षद कैलाश सहनी, वार्ड 24 के पार्षद मो. जमील अंसारी, वार्ड चार के पार्षद अरुण कुमार, वार्ड छह के पार्षद आशीष कुमार झा तथा वार्ड 36 की पार्षद निराला देवी शामिल रहेंगे। इसकी अध्यक्षता महापौर अरुण राय करेंगे। इसमें डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान ने बताया कि यह बैठक महत्वपूर्ण है। शहर सौंदर्यीकरण निर्णय का असर दूरगामी होगा。 यह भी पढ़ें- निर्माण कार्यो की निगरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.