लखनऊ, जून 12 -- नगर निगम में 26 जून को सदन का विशेष अधिवेशन होगा। यह विशेष अधिवेशन नगर निगम की कार्यकारिणी समिति के सेवानिवृत्त हो चुके सदस्यों की रिक्तियों को भरने के लिए होने जा रहा है। इसमें कार्यकारिणी समिति के छह नए सदस्य मनोनीत किए जाएंगे। इस संबंध में महापौर सुषमा खर्कवाल ने चिट्ठी जारी की है। इसके अनुसार दिन में 11:00 बजे नगर निगम मुख्यालय लालबाग स्थित त्रिलोक नाथ सभागार में अधिवेशन होगा। महापौर ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि अधिवेशन के दौरान सभी संबंधित औपचारिकताओं को पूरा किया जाए। सभी पार्षदों की उपस्थिति रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.