कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर, संवाददाता। नगर निगम कार्यकारिणी ने सोमवार को बैठक की। इसमें शहर में नगर निगम की संपत्तियों पर हो रहे कब्जों पर आपत्ति जताई गई। महापौर ने अधिकारियों से नगर निगम की खाली पड़ी संपत्तियों का ब्योरा तलब किया है। वहीं अवैध होर्डिंग हटाने, कन्वेंशन सेंटर के संचालन आदि मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कार्यकारिणी की बैठक में नगर निगम संपत्तियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर खाली पड़ी संपत्तियों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। हाल में श्याम नगर स्थित 500 वर्ग गज जमीन पर नगर निगम के दावा करने पर महापौर प्रमिला पांडेय ने अधिकारियों से दस्तावेज मांगे हैं। महापौर ने बताया कि श्याम नगर स्थित इस जमीन की बिंदकी के किसी व्यक्ति ने रजिस्ट्री करा ली। वहीं कब्जा किसी और ने कर लिया। मामला नगर निगम तक आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.