भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की नागरिक सुविधाओं को आधुनिक और वैज्ञानिक आधार देने के लिए नगर निगम जल्द ही रिसर्च ओरिएंटेशन इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है, जिसके माध्यम से शहर के विकास के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।कार्यक्रम के तहत प्रोफेशनल लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। जो नगर निगम के साथ मिलकर वार्ड प्रबंधन, डेटा विश्लेषण और फील्ड रिसर्च का काम करेंगे। इस इंटर्नशिप का मुख्य केंद्र शहर की सफाई व्यवस्था होगी। जिस पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इंटर्नशिप के दौरान छात्र विश्लेषणात्मक सोच, टीम वर्क और डेटा कलेक्शन की बारीकियों का उपयोग कर निगम को विकास का सुझाव देंगे। नगर निगम प्रशासन का मानना है कि युवाओं की नई सोच और डेटा-आधारित रिसर्च से कचरा प्रबंधन और अन्य शहरी समस्याओं का स्थायी समाधा...