शाहजहांपुर, मार्च 17 -- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने नगर निगम शाहजहांपुर में 10 पार्षदों को नामित किया है। नगर विकास अनुभाग-7 की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल की शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नामांकन किया गया है। अधिसूचना प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद ने जारी की। जारी सूची में अल्पना श्रीवास्तव, पूनम मेहरोत्रा, रामनिवास वाल्मीकि, रामसनेही राठौर, राकेश कुमार वर्मा, संदीप वर्मा, पंकज गुप्ता उर्फ अजीत कुमार गुप्ता, राजेन्द्र सिंह, अनुज वर्मा और आशीष शुक्ला को पार्षद के रूप में नामित किया गया है। नामित पार्षदों में विभिन्न क्षेत्रों और समाज के वर्गों का प्रतिनिधित्व है। इस नामांकन के बाद नगर निगम की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अधिसूचना 14 मार्च को लखनऊ से जारी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...