गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर के पार्कों को नए सिरे से संवारेगा। निगम प्रशासन ने सुशांत लोक-1, वार्ड-9 और वार्ड-10 के पार्कों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लगभग 2.85 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। इस योजना का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा है, जिसके तहत पार्कों की सिंचाई के लिए पीने के पानी की बर्बादी रोककर एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के शोधित पानी का उपयोग किया जाएगा। सुशांत लोक-1 के सी-ब्लॉक स्थित पार्कों को हरा-भरा रखने के लिए निगम ने डेढ़ करोड़ रुपये का विशेष बजट आवंटित किया है। इसके तहत एसटीपी के शोधित पानी की सप्लाई के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। अब तक पार्कों की सिंचाई के लिए भू-जल या टैंकरों पर निर्भरता रहती थी, लेकिन नई पाइपलाइन बिछने से पान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.