धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। नगरपालिका निर्वाचन की प्रक्रिया की समाप्ति तक धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद के अधीन शांति कायम रखने के लिए निषेधाज्ञा लगाई गई है। एसडीएम लोकेश बारंगे ने आदेश जारी किया। चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति तक किसी व्यक्ति या प्रत्याशी को राजनीतिक प्रयोजन से संबंधित किसी प्रकार की सभा, जुलूस, धरना या किसी प्रकार का प्रदर्शन बिना सक्षम पदाधिकारी की अनुमति के आयोजित नहीं किया जा सकेगा। हथियार या विस्फोटक लाने-ले जाने पर पूर्णयत: प्रतिबंध रहेगा। नगर निगम क्षेत्र और नगर परिषद क्षेत्र में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक ध्वनि-विस्तारक यंत्र, वाहन आदि के साथ उसके प्रयोग को निषेधित किया गया है। बिना अनुमति के किसी वाहन पर लाउड स्पीकर नहीं लगा सकेंगे। किसी सार्वजनिक या सरकारी सम्पत्ति पर नारा लिखना, पोस्टर या प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.