नगर निगम वेबसाइट ठप, प्रॉपर्टी टैक्स जमा न होने पर पार्षद ने लगाए आरोप
बरेली, मई 13 -- नगर निगम के हाउस टैक्स को लेकर एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है। इस बार नगर निगम की वेबसाइट में आ रही दिक्कत को लेकर समस्या खड़ी है। मंगलवार को पार्षद राजेश अग्रवाल ने करदाताओं के साथ नगर निगम की वेबसाइट और प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था में आ रही गड़बड़ियों को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 शुरू हुए डेढ़ माह बीत चुका है, लेकिन नगर निगम की वेबसाइट अब तक सही ढंग से काम नहीं कर रही है। इसके कारण ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं हो पा रहा और करदाताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद ने आरोप लगाया कि वेबसाइट बंद रहने से करदाताओं को 1 प्रतिशत की छूट का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि म्यूटेशन की साइट भी कई वर्षों से ठप पड़ी है, जिससे भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। साथ ही प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.