देहरादून, जनवरी 3 -- देहरादून। नगर निगम देहरादून में शनिवार को कई पार्षदों के विरोध के बावजूद लोक निर्माण अनुभाग ने टेंडर फॉर्म की बिक्री शुरू कर दी। दिनभर बिना जांच पूरी करवाएं टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा होती रही। उधर नगर आयुक्त ने स्पष्ट तौर पर कहा कि समस्त कार्यों का भैतिक सत्यापन करवाया जा रहा है। यदि किसी कार्य में डुप्लीकेसी की बात सामने आई या और लापरवाही हुई होगी तो ऐसे कार्य के फॉर्म जमा नहीं होंगे। अधिकारी ने कहा कि वर्क ऑर्डर जांच रिपोर्ट के आधार पर ही जारी करेंगे। कुछ कार्यों के टेंडर पर निगम के स्तर से रोक लगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...