देहरादून, मार्च 15 -- देहरादून। नगर निगम के वाहन ने शुक्रवार को लक्ष्मी रोड, डालनवाला इलाके में एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार बबलू कुमार निवासी भगवतपुर, बिहारीगढ़, जिला सहारनपुर ने बताया कि हादसे के वक्त वह परिवार के साथ बाइक से जा रहे थे। टक्कर लगने से बाइक पर बैठा उनका तीन वर्षीय बेटा गंभीर घायल हो गया। उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है। बबलू का भी दायां हाथ फ्रेक्चर हुआ और पत्नी पारुल को गुम चोट आई। इंस्पेक्टर डालनवाला संतोष कुंवर ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...