नगर निगम में 19 तरह की सेवाएं ऑनलाइन होने से होगी सहूलियत
दरभंगा, मई 11 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को प्रॉपर्टी टैक्स आकलन और भुगतान के अलावा ट्रेड लाइसेंस, बिल्डिंग प्लान अप्रूवल, जल व सीवरेज कनेक्शन, जन शिकायत, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अन्य 19 सेवाओं के लिए दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना होगा। इन सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। अभी नगर निकायों में अलग-अलग सिस्टम होने की वजह से काम में देरी, दोहराव और पारदर्शिता की कमी जैसी समस्याएं होती हैं। नए सिस्टम के लागू होने के बाद सभी सेवाएं मानकीकृत एवं केंद्रीकृत हो जाएंगी। नगर विकास एवं आवास विभाग ने शहरी प्रशासन को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। अब ट्रेड लाइसेंस, बिल्डंग प्लान अप्रूवल, प्रॉपर्टी टैक्स असेसमेंट एंड पेमेंट, एनओसी लेना, पेयजल और सीवरेज कनेक्शन, ठोस कचरा प्रबंधन, सेनिटेशन और हेल्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.