सीतामढ़ी, मार्च 1 -- सीतामढ़ी, । नगर निगम परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में दर्जनों पार्षदों, निगम कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और आपसी भाईचारा एवं सौहार्द का संदेश दिया। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में ढोल-डंप की थाप पर पार्षदों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। होली गीतों पर लोग झूमते और थिरकते नजर आए। रंगों की बौछार के साथ आपसी सद्भाव की झलक स्पष्ट दिखाई दी। समारोह की अध्यक्षता पार्षद संघ के अध्यक्ष एवं वार्ड संख्या चार के पार्षद व भाजपा नेता अंशुल प्रकाश ने की। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रतिवर्ष सर्व समाज के साथ बिना किसी भेदभाव के होली मिलन समारोह आयोजित करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.