हल्द्वानी, जनवरी 27 -- हल्द्वानी। 77वें गणतंत्र दिवस का नगर निगम ने सोमवार को आयोजन किया गया। नगर निगम परिसर में मेयर गजराज बिष्ट ने झंडा रोहण किया। प्रभातफेरी निकालने के साथ ही कंट्री रेस का आयोजन किया गया। वहीं शहर में विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के साथ ही शहर में लगी विभूतियों की मूर्तियों का माल्यापर्ण किया गया। इस दौरान नगर निगम विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सहायक नगर आयुक्त गजेंद्र सिंह, गणेश भट्ट, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, आईपी पंतनवल नौटियाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.