भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम परिसर सोमवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। वार्ड संख्या 13 के पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति के सदस्य रंजीत मंडल जब भ्रष्टाचार और अधिकारों के हनन के खिलाफ पूर्व घोषित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने पहुंचे तो निगम प्रशासन के साथ उनका तीखा टकराव हुआ। पार्षद रंजीत मंडल ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के निर्देश पर निगम के निजी सुरक्षा गार्डों ने उनके टेंट, शामियाने और बिस्तरों को उठाकर बाहर फेंक दिया। उन्होंने कहा, एक जनप्रतिनिधि के साथ चपरासी जैसा व्यवहार किया जा रहा है। जब पार्षद सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या होगा। पूरा मामला वार्ड में बिना सूचना के विभागीय कार्य कराने और प्याऊ निर्माण में धांधली से जुड़ा है। यह मामला विगत दिनों हुए सशक्त स्थायी समिति की बैठक में भी उठा था, जिस पर...