लखनऊ, मार्च 22 -- नगर निगम सदन ने रविवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का 4692.71 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया। बिना चर्चा के सत्ता पक्ष ने इसे पारित कर दिया और विपक्ष हंगामा करता रहा। इस बजट का फोकस शहर के समग्र विकास, स्वच्छता सुधार, आधारभूत ढांचे के विस्तार और राजस्व बढ़ाने पर है। नगर निगम और जलकल विभाग का बजट कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चरनजीत गांधी द्वारा सदन में प्रस्तुत किया गया। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार, पार्षद और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बजट पेश होते ही विपक्ष ने बिना चर्चा इसे पारित करने का विरोध किया और सदन में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी पार्षद लगातार चर्चा की मांग करते रहे, लेकिन सत्ता पक्ष ने संख्या बल के आधार पर बजट को पारित करा लिया। इस बार के बजट में सड़क मरम्मत, कूड़ा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट, पार्कों के विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.