मधुबनी, अप्रैल 9 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। नगर निगम में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव को लेकर पार्षदों के बीच हलचल तेज हो गई है। प्रशासन द्वारा पार्षदों को सूचना दिए जाने के बाद अब दावेदारी खुलकर सामने आने लगी है। निगम में नौ सदस्यीय सशक्त स्थायी समिति में महापौर पीठासीन पदाधिकारी होते हैं और उप महापौर सह सदस्य होते हैं। इसके अलावे सात सदस्य होते हैं। पहले इन सभी का मनोयनन महापौर के द्वारा होता था। अब इन सात सदस्यों का चुनाव होना है, जिसके लिए एक दर्जन से अधिक पार्षद मैदान में उतरने की तैयारी कर चुके हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं। वर्तमान में निगम की सशक्त स्थायी समिति में महापौर अरुण राय के द्वारा मनोनीत सदस्यों में वार्ड 30 की पार्षद सुलेखा देवी, वार्ड 40 की पार्षद विभा देवी, वार्ड 35 के कैलास सहनी, वार्ड 24 के जमील अंसारी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.