सहारनपुर, मई 16 -- सहारनपुर। नगर निगम की सफाई व्यवस्था को निजी कंपनी के माध्यम से कराए जाने की तैयारी के विरोध में शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निर्णय वापस ना लेने पर हड़ताल की चेतावनी दी। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोनी आजाद वाल्मीकि ने कहा कि नगर निगम प्रशासन शहर के 58 वार्डों की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में सौंपने जा रहा है, जिससे वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों के अधिकार और रोजगार पर संकट खड़ा हो जाएगा। कर्मचारियों ने 72 घंटे तक धरना जारी रखने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार, अभी नगर निगम के 70 वार्डों में 259 स्थायी, 156 संविदा और 1434 आउटसोर्सिंग समेत कुल 1849 सफाई मित्र कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- नगर आयुक्त ने दी राहत पर हड़ताल जारी नई व्यवस्था में निगम 12 वा...