शाहजहांपुर, मई 20 -- शाहजहांपुर। नगर निगम में सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ ने अपर नगर आयुक्त अजय त्रिपाठी पर सफाई नायकों, सहायक सफाई नायकों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार तथा मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार को प्रदेश महामंत्री सुंदर बाबू और प्रदीप वाल्मीकि के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बैठकों और जूम मीटिंग के दौरान सफाई कर्मचारियों को अपमानजनक शब्द कहे जाते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अपर नगर आयुक्त द्वारा "मोटी चमड़ी वाले", "निकम्मों की औलाद" और "टोपी वाले" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कर्मचारियों में...