आगरा, मार्च 11 -- विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में शासन के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत बुधवार को नगर निगम की ओर से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर महिला सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। शहर के चारों जोन में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में लगभग 150 महिला सफाई कर्मचारियों का परीक्षण कर चिकित्सकों ने निशुल्क परामर्श दिया। शिविर के दौरान डॉक्टरों की टीम द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच की गई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव वर्मा ने जानकारी दी। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारीगण, स्वास्थ्य विभाग की टीम व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.