बिहारशरीफ, अप्रैल 16 -- नगर निगम में मकानों की गणना करेंगे 868 पर्यवेक्षक व प्रगणक पहले बैच में 286 प्रगणकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण नालंदा कॉलेजिएट में प्रशिक्षकों ने दी तकनीकी जानकारी फोटो : ट्रेनिंग नगर : नालंदा कॉलेजिएट में गुरुवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल नगर आयुक्त कुमार निशांत विवेक व प्रगणक। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नगर निगम के सभी मकानों की गणना की जाएगी। इसके लिए शहर में 868 पर्यवेक्षक व प्रगणकों को लगाया गया है। पहले बैच में 286 प्रगणकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार से शुरू हो गया। नालंदा कॉलेजिएट में प्रशिक्षकों ने उन्हें तकनीकी जानकारी दी। नगर आयुक्त सह चार्ज गणना पदाधिकारी कुमार निशांत विवेक ने कहा कि 16 से 24 अप्रैल तक सभी प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 14 प्रशिक्षक उन्हें हर तरह की जानकारी देंगे। गणना के दौ...