मुंगेर, फरवरी 24 -- मुंगेर, नि प्र। नगर निगम कार्यालय में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने सोमवार को पत्र जारी कर कर्मियों के कार्यों में फेरबदल की जानकारी दी। जारी आदेश के अनुसार अब नगर निगम के स्टॉल प्रभारी का दायित्व संजय कुमार सिंह संभालेंगे। वहीं नगर भवन (टाउन हॉल) का प्रभार विक्की कुमार भारती को सौंपा गया है। दोनों अधिकारियों को यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से दी गई है। इससे पहले स्टॉल प्रभारी और नगर भवन प्रभारी के रूप में प्रमोद कुमार साह कार्यरत थे। नए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संजय सिंह और विक्की भारती अपने मूल कार्यों के साथ साथ अतिरिक्त प्रभार का निर्वहन भी सुनिश्चित करेंगे। प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.