हल्द्वानी, जनवरी 2 -- हल्द्वानी। नगर निगम के वार्डों में कूड़ा प्रबंधन के लिए 10 नए वाहन पहुंच गए हैं। इन वाहनों से घरों से कूड़ा उठाने में होने वाली परेशानी का समाधान होने की उम्मीद है। इससे नगर निगम प्रबंधन के साथ ही शहर के लोगों को भी राहत मिलेगी। नगर निगम के साठ वार्डों में कूड़ा उठा रहे वाहन परेशानी का कारण बने हैं। पुराने वाहन लगातार खराब होने पर घरों से नियमित कूड़ा नहीं उठाया जा रहा था। इसके समाधान के लिए शासन से 25 नए वाहनों की मंजूरी मिली है। इनमें से 10 वाहन गुरुवार को हल्द्वानी पहुंच गए हैं। अब प्रबंधन इन्हें जरूरत के अनुसार चलाने की तैयारी कर रहा है। जिससे कूड़ा निस्तारण की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि 10 वाहन मिल गए हैं। इन्हें कूड़ा निस्तारण के लिए वार्ड में भेजा जाएगा। जल्द ही अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.