अलीगढ़, अप्रैल 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम, डीएम कार्यालय में क्लर्क के पद पर नौकरी का फर्जी मैसेज डालने के मामले में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी कर निर्धारण अधिकारी रामकिशोर कमल ने मुकदमे में कहा है कि फेसबुक व इंस्टाग्राम पर जरूरी सूचना बताते हुए एक मैसेज डाला गया है। इसमें लिखा है कि अलीगढ़ में नगर निगम, डीएम कार्यालय में क्लर्क की पोस्ट पर इंटर पास वाले छात्रों के लिए सरकारी नौकरी निकली हैं। वेतन 45 हजार रुपये मिलेगा। व्यक्ति द्वारा नगर निगम, अलीगढ़ व जिलाधिकारी कार्यालय की छवि खराब करने के उद्देश्य से व बेरोजगार व्यक्तियों से धोखा देकर रुपये वसूलने के उद्देश्य से गलत खबर फैलाई गई है। जब व्यक्ति को फोन किया तो आरोपी ने फोन नहीं उठाया। बाद में फोन आया तो बोला कि मैंने केवल मैसेज फॉरवर्ड किया था। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.