नगर निगम में निशुल्क एकदिवसीय चिकित्सा शिविर आज
काशीपुर, मार्च 23 -- काशीपुर। नगर निगम की ओर से 24 मार्च मंगलवार को निगम परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन महापौर एवं नगर आयुक्त के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य शिविर में केवीआर अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी, जो लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क प्रदान करेगी। शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, ब्लड शुगर एवं खून की जांच के साथ-साथ आवश्यक दवाइयों का भी मुफ्त वितरण किया जाएगा। शिविर का आयोजन नगर निगम परिसर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर दीपक बाली करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.