मथुरा, मार्च 19 -- राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति ने नगर निगम में नामित पार्षदों की हाल ही में जारी सूची पर गहरी नाराजगी और निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में रहते हुए भी रालोद के किसी भी समर्पित कार्यकर्ता या प्रतिनिधि को स्थान न मिलना खेदजनक है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन केवल चुनावी समीकरणों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें सभी सहयोगी दलों की सम्मानजनक, संतुलित एवं न्यायपूर्ण भागीदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। रालोद के जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी, गठबंधन की भावना और आपसी विश्वास पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शीर्ष नेतृत्व, जिसमें रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल हैं, इस मुद्दे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.