नगर निगम में चार कर्मियों का तबादला, आदेश जारी
भागलपुर, जून 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम कार्यालय द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से और कार्यहित को ध्यान में रखते हुए फेरबदल किया गया है। नगर आयुक्त द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत चार प्रमुख कर्मियों को नई शाखाओं में प्रतिनियुक्त किया गया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।जारी आदेश के अनुसार योजना शाखा में कार्यरत रवि मोहन भारद्वाज को अब मेयर कार्यालय कक्ष में जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, स्वास्थ्य शाखा के मो. शहजादा को योजना शाखा में भेजा गया है। नामांतरण, स्वच्छ सर्वेक्षण और जनगणना का कार्य देख रहे ज्ञानेन्द्र कुमार वर्मा को स्वास्थ्य शाखा, स्वच्छ सर्वेक्षण एवं जनगणना संबंध कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, मेयर कार्यालय कक्ष में तैनात शिव शंकर रजक का तबादला नामांतरण एवं जन्म-मृत्यु शाखा में किया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.