फरीदाबाद, फरवरी 19 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सरकारी धन के गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के नौ गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया है। यह चालान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय धर्म की अदालत में दाखिल किया गया है। ब्यूरो के अनुसार सभी आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि नगर निगम डिवीजन-4 बल्लभगढ़ से वर्ष 2018 में जारी कई वर्क ऑर्डरों का काम पूरा न होने के बावजूद फर्जी ऑडिट तैयार कर भुगतान कर दिया गया। इस प्रक्रिया में ठेकेदार को करीब 5. 80 करोड़ रुपये का अवैध रूप से लाभ पहुंचाया गया। यह भी पाया गया कि संबंधित कार्य पहले ही वर्ष 2015 में पूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.