वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मेडिकल एसोसिएशन ऑफ होम्योपैथी की ओर से परेड कोठी स्थित होटल में होम्योपैथ दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी थे। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी चिकित्सा पद्धति बन चुकी है। राष्ट्रीय संयोजक डॉ. एके सिंह एवं संरक्षक डॉ. जीएस मौर्य ने महापौर से अनुरोध किया कि नगर निगम परिसर में होम्योपैथिक चिकित्सालय की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष भवन के समीप डॉ. हैनिमैन की प्रतिमा स्थापित कर हैनिमैन तिराहा घोषित किया जाए। विशिष्ट अतिथि डॉ. पीके मुखर्जी थे। अध्यक्षता सहकारी आवास संघ लिमिटेड के अध्यक्ष आरपी कुशवाहा ने किया। इस दौरान डॉ. आरएस पटेल, डॉ. एसपी पटेल, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. प्रिंस, डॉ. कमल नयन ओझा, डॉ. राजीव मौर्य, डॉ. केके सिंह, डॉ. सितेश एवं डॉ. वाईबी सि...