पटना, फरवरी 16 -- पटना नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया व उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित शाखाओं को आवश्यक निर्देश दिए गए। लोगों की ओर से कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें स्थापना शाखा के 12 आवेदन, अभियंत्रण शाखा से जुड़े 8, रेवेन्यू शाखा से 5 और अन्य शाखाओं से संबंधित 5 आवेदन प्राप्त हुए। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने कहा कि जन सुनवाई का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। पटना नगर निगम द्वारा प्रत्येक आवेदन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, ताकि आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शिकायतें निर्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.