मुंगेर, अप्रैल 29 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर नगर निगम में आधुनिक प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नए प्रशासनिक भवन (एडमिन बिल्डिंग) के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रस्तावित भवन स्थल का मापन कार्य सहायक वास्तुविद मृत्युंजय कुमार की उपस्थिति में संबंधित अमीन के साथ संपन्न किया गया। जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित भवन ग्राउंड प्लस तीन (जी 3) तल का होगा, जिसमें नगर निगम के विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस भवन के निर्माण से न केवल विभागीय कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आएगी, बल्कि आम नागरिकों को भी एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं सुलभ हो सकेंगी।नगर निगम प्रशासन का मानना है कि, इस परियोजना के पूर्ण ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.