कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम मुख्यालय परिसर स्थित महिला पार्षद कक्ष में शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुएं का गुबार देख परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि दस मिनट भीतर ही आग पर काबू पा लिया गया। शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे शार्ट सर्किट से तार सुलगने लगे। देखते ही देखते महिला पार्षद कक्ष धुएं के गुबार से भर गया। धुआं और आग की चिंगारी देख हड़कंप मच गया। मौजूद स्टाफ बिजली सप्लाई बंद कर आग बुझाने में जुट गए। थोड़ी ही देर बाद आग बुझ गई। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं कि आखिरकार किस वजह से आग लगी है। इसका खुलासा जांच रिपोर्ट में ही होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.