फिरोजाबाद, मई 10 -- क्षतिग्रस्त नगर निगम के भवन को नया लुक देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार को निगम अधिकारियों के बीच काफी सरगर्मियां देखीं गई। नगर निगम भवन के साथ दुकानों को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए नगर निगम द्वारा लगभग 30 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इसको लेकर तीन दिन पूर्व नगर निगम निर्माण विभाग के अधिकारियों ने आगरा की एक आर्किटेक्ट टीम के साथ नगर निगम के भवन का व्यापक रूप से सर्वे किया तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय दिए गए। सर्वे की जानकारी नगर आयुक्त को दी। पुनर्निर्माण के दौरान कर्मचारियों के अलावा आम जनता की सभी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा, ताकि निकट भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। आर्किटेक्ट टीम ने मुख्य भवन के अलावा सभी दुकानों एवं अन्य कार्यायलयों की स्थिति का अवलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.