मधुबनी, दिसम्बर 18 -- मधुबनी, निज संवाददाता। नगर निगम की बोर्ड बैठक में भले ही जल संकट का मुद्दा आधिकारिक एजेंडा में शामिल नहीं था, लेकिन पूरी बैठक में यही मसला सबसे अधिक हावी रहा। डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान ने शहर में गंभीर होते जल संकट को मजबूती से उठाया। उन्होंने बताया कि वार्ड 19, 20 और 25 में नल जल योजना बुरी तरह प्रभावित है। कई स्थानों पर पाइप फट चुके हैं, जिससे पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। वार्ड 9 में राशि की निकासी होने के बावजूद कार्य अब तक अधूरा है। वहीं वार्ड 42 में 450 से अधिक परिवार नल जल योजना के लिए त्राहिमाम की स्थिति में हैं। डिप्टी मेयर ने प्रतिवार्ड तीन सबमर्सिबल पंप लगाए जाने की जरूरत बताई। वार्ड एक सहित अन्य कई पार्षदों ने भी पेयजल संकट को गंभीर बताया। वार्ड 31, वार्ड एक, वार्ड नौ के पार्षद ने पेयजल की समस्या को उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.