मुरादाबाद, फरवरी 23 -- नगर निगम बोर्ड की बैठक का आयोजन टाउन हाल स्थित निगम सभागार में किया जाएगा। बैठक को लेकर निगम द्वारा जबरदस्त तैयारियां की गई हैं। वहीं सत्ता पक्ष व विपक्ष के पार्षदों द्वारा भी मुद्दों को जोरशोर के साथ उठाए जाने के लिए होमवर्क किया है। पूर्व उप सभापति डाक्टर गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि टैक्स के मुद्दे के अलावा जीआईसी चौक पर सूफी अंबा प्रसाद की मूर्ति स्थापित किए जाने का मामला उठाएंगे। कटघर के लाजपतनगर से पार्षद विवेक शर्मा ने बताया कि वह वार्ड में नाला सफाई और आए दिन जलभराव का मामला सदन के समक्ष रखेंगे। इसके अलावा गैस पाइप लाइन डालने के नाम पर हाल ही में बनाई गई सड़कों को खोदने का मामला भी उठाया जाएगा। वहीं नेता प्रतिपक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने बताया कि चूहों की समस्या को फिर से उठाया जाएगा। चूहों ने सड़कें ही नहीं घर अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.