नगर निगम बिना भेदभाव के करा रहा विकास कार्य
अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि सेना ने मंगलवार को नगरायुक्त प्रेमप्रकाश मीण का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्रम जीनवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नगरायुक्त को 18 किलो फूलों की माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर अभिवादन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि नगर निगम द्वारा बिना किसी भेदभाव के महानगर में विकास कार्य कराए जा रहे है। शहरभर में सीएम ग्रिड सड़कों का जाल बिछ रहा है। पार्कों का सौन्दर्यीकरण हो रहा है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक करोतिया, मंडल अध्यक्ष बबलू वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री मेघ सिंह वाल्मीकि, प्रदेश कोषाध्यक्ष राहुल चौहान, प्रदेश मंत्री संजय कुमार, जिला महामंत्री मुकुल, बरौली विधानसभा अध्यक्ष गौरव, उपाध्यक्ष अमित आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.