रुद्रपुर, जून 20 -- अजय, रुद्रपुर। शहर के विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम सिटी क्लब के सामने चौकी स्थित भूमि पर डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की तैयारी कर रहा है। एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस लाइब्रेरी के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। प्रस्तावित डिजिटल लाइब्रेरी में एक समय में 50 विद्यार्थियों के बैठकर अध्ययन करने की व्यवस्था होगी। लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जहां विभिन्न विषयों की पुस्तकें उपलब्ध होंगी। साथ ही ऑनलाइन अध्ययन और शोध कार्य के लिए कंप्यूटर सिस्टम भी स्थापित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- नगर निगम बनाएगा सिटी क्लब स्थित एक करोड़ की डिजिटल लाइब्रेरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...