नगर निगम बनाएगा अत्याधुनिक उत्सव भवन और ट्रैफिक पार्क
मेरठ, मार्च 27 -- शासन ने नगर निगम के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दे दी है। इस मंजूरी के साथ ही शहर को अपना नया उत्सव भवन (बरात घर), एक अत्याधुनिक ट्रैफिक पार्क और एक मॉडर्न वर्कशॉप मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शासन द्वारा बजट जारी किए जाने के बाद अब जल्द ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इन तीनों प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम को शासन से 6.50 करोड़ से अधिक की राशि जारी कर दी गई है। शासन ने मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत उत्सव भवन (बरात घर) के निर्माण को मंजूरी दी गई है, जिसके लिए दो करोड़ 52 लाख 50 हजार रुपये जारी किये गये हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में सरकारी बरात घर बनने से लोग कम खर्च में मांगलिक कार्यक्रम और शादियां कर सकेंगे। निजी मैरिज होम के महंगे खर्च से जूझ रहे लोगों के लिए यह एक बड़ा तोहफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.