वाराणसी, जून 23 -- वाराणसी। नगर निगम प्रशासन ने दो सफाई निरीक्षकों का वेतन रोक दिया है। उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को पांडेयपुर और पहाड़िया वार्ड में निरीक्षण के दौरान सड़कों, तालाबों और डिवाइडरों के पास गंदगी मिलने पर यह कार्रवाई की। पांडेयपुर में काली माता मंदिर से पांडेयपुर फ्लाईओवर तक, डिवाइडर किनारे गंदगी मिली। सफाई निरीक्षक सुजीत कुमार गुप्ता की लापरवाही मिलने पर उनका वेतन रोक दिया गया है। इसी तरह पहाड़िया तालाब के आसपास, अशोक विहार कॉलोनी के पार्क नंबर चार के पास मलबा मिलने पर सफाई निरीक्षक अश्विनी कुमार वर्मा का वेतन रोका गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...