काशीपुर, जनवरी 29 -- काशीपुर, संवाददाता। नगर निगम वार्ड-25 के पार्षद शरीफ सिद्दीकी का गुरुवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। नगर निगम सभागार में शोक सभा कर उनकी मृत्यु पर शोक जताया और अवकाश घोषित कर दिया गया। पार्षद शरीफ सिद्दीकी को मंगलवार को हार्ट अटैक आया था। उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेयर दीपक बाली सहित सभी पार्षद भी उन्हें देखने के लिए पहुंचे थे। इलाज में आर्थिक दिक्कत ना आए इसलिए मेयर ने उनका उपचार आयुष्मान योजना के तहत शुरू करा दिया था, लेकिन गुरुवार तड़के चार बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही सभी पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। देहरादून गए मेयर बाली पार्षद के निधन का समाचार मिलते ही तुरंत वापस आ गए और सीधे नगर निगम पहुंचकर शोक सभा में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.