गुड़गांव, जनवरी 3 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर सिटी में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने और पाइपलाइन लीकेज के कारण होने वाली पानी की बर्बादी को रोकने के लिए नगर निगम ने एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। निगम प्रशासन ने निर्णय लिया है कि शहर के उन सभी क्षेत्रों में पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों को बदला जाएगा, जहां बार-बार लीकेज या सीवेज मिक्सिंग की शिकायतें मिल रही हैं। इस कदम का मुख्य उद्देश्य पानी की हर बूंद को बचाना और नागरिकों को बीमारियों से मुक्त रखना है। बता दें कि इंदौर शहर में दूषित पानी पीने से 15 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल भी हैं। इस हादसे के बाद नगर निगम गुरुग्राम ने इसको लेकर योजना बनानी शुरू कर दी है, ताकि शहर में इस प्रकार कोई भी समस्या नहीं रहे। पेयजल वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लि...