सहारनपुर, जून 19 -- सहारनपुर। देहात विधायक आशु मलिक ने शुक्रवार को नगर निगम पहुंचकर निगम सीमा में शामिल 32 गांवों की बदहाल स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने नगरायुक्त से मुलाकात कर गांवों में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर गहरी चिंता जताई और समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। विधायक आशु मलिक ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में शामिल किए गए 32 गांवों के निवासी नियमित रूप से टैक्स का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सड़क, नाली, पेयजल, सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य आवश्यक सुविधाएं पर्याप्त रूप से नहीं मिल पा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिससे उनमें भारी असंतोष व्याप्त है। उन्होंने नगरायुक्त को बताया कि कई गांवों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है, सड़कें जर्ज...