मधुबनी, मार्च 11 -- मधुबनी,निज संवाददाता। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बुधवार को हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तीन अरब 19 करोड़ 92 लाख 35 हजार 963 का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बजट में पूर्व निधि 97 करोड़ आठ लाख 74 हजार 92 रुपए दिखाया गया है। वहीं अन्य सभी श्रोतों से दो अरब 22 करोड़ 83 लाख 61 हजार 861 रुपए का आकलन किया गया है। वहीं विभिन्न योजनाओं और कार्यों के लिए तीन अरब 19 करोड़ 26 लाख 20 हजार की राशि खर्च करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसतरह बजट में करीब 66 लाख 15 हजार 963 रुपये का शुद्ध लाभ होने का अनुमान भी जताया गया है। महापौर अरुण राय की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की दो महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें पटल पर नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने सभी एजेंडा को क्रमिक रुप से रखा। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.