नगर निगम ने 2.69 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई
लखनऊ, जून 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता नगर निगम ने सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को ग्राम कंचनपुर मटियारी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में करीब 2.69 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया गया।अधिकारियों के अनुसार ग्राम कंचनपुर मटियारी की गाटा संख्या-588 और ऊसर गाटा संख्या-576 राजस्व अभिलेखों में नगर निगम की शासकीय भूमि के रूप में दर्ज हैं। इन भूखंडों पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से बाउंड्रीवॉल बनाकर प्लॉटिंग की जा रही थी। सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक अभियान के दौरान लगभग 0.0853 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गई जमीन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.