पटना, जून 17 -- शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने सभी अंचलों को हाथ ठेला खरीद के लिए विशेष वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी है। निगम प्रशासन ने प्रत्येक अंचल को 5 लाख की राशि आवंटित की है। इस प्रकार निगम के सभी अंचलों के लिए कुल 30 लाख की राशि उपलब्ध कराई गई है। गली-मोहल्लों की नियमित सफाई और कचरा का समय पर उठाव के लिए हाथ ठेला ही एकमात्र विकल्प है। नए हाथ ठेलों की उपलब्धता से सफाई कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा वार्ड स्तर पर कचरा संग्रहण व्यवस्था और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बन सकेगी। पर्याप्त संख्या में हाथ ठेला उपलब्ध होने से नालियों, सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जमा कचरे को त्वरित रूप से हटाने में सहायता मिलेगी। नगर निगम ने सभी अंचलों को निर्देश दिया है कि आवंटित राशि का उपयोग...