अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर में अवैध डेयरी संचालको के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को चालान व जुर्माने की कार्रवाई की। अलग-अलग डेयरी संचालकों पर 15 हजार का जुर्माना लगाया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी डा. राजेश वर्मा के नेतृत्व में हनुमान पुरी क्षेत्र में डेयरी संचालकों पर कार्यवाई करते हुए Rs.15000 का भारी जुर्माना वसूल किया। अभियान की अगुवाई करते हुए पशु कल्याण अधिकारी ने नालियों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.